Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, DM की पढ़ाई कर रही थी युवती

ग्वालियर, 31 मार्च 2025

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सरकारी गजरा राजा मेडिकल कॉलेज (जीआरएमसी) के छात्रावास में 31 वर्षीय महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

कंपू पुलिस थाने के प्रभारी रुद्र पाठ ने बताया कि न्यूरोलॉजी में डॉक्टरेट इन मेडिसिन (डीएम) की पढ़ाई कर रही डॉ. रेखा रघुवंशी शनिवार रात छात्रावास में अपने कमरे में लटकी हुई पाई गईं। उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

अधिकारी ने बताया, “शनिवार देर रात हमें सूचना मिली कि एक महिला डॉक्टर ने छात्रावास में आत्महत्या कर ली है। पुलिस टीम को डॉ. रघुवंशी का शव कमरे में लटका हुआ मिला।” उन्होंने बताया कि डॉक्टर अशोकनगर जिले की रहने वाली थीं और उनके परिवार को तुरंत सूचित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने जांच के लिए उसका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है।

Advertisement

पत्रकारों से बात करते हुए महिला के भाई रोहित रघुवंशी ने कहा, “हमने दो दिन पहले फोन पर बात की थी, लेकिन उसने किसी भी समस्या का जिक्र नहीं किया। उसने शनिवार को भी काम किया, लेकिन रात में उसने यह कदम उठाया।” उन्होंने कहा कि डॉ. रघुवंशी अपनी डीएम डिग्री के दूसरे वर्ष में थीं, जो एक सुपर स्पेशलाइजेशन है।

ये भी पढ़ें  मराठा आरक्षण आंदोलन : मनोज जरांगे व समर्थक आजाद मैदान में डटे, पुलिस बोली... खाली करो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link