CrimeUttar Pradesh

इटावा में ताबड़तोड़ दो मुठभेड़ : 25 हजार के इनामी सहित तीन बदमाश दबोचे, तीनों के पैर में लगी गोली

अशरफ अंसारी

इटावा, 13 अगस्त 2025:

यूपी के इटावा जनपद में पुलिस ने मंगलवार रात ताबड़तोड़ दो मुठभेड़ों में 25 हजार के इनामी सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान तीनों ही बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:

फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में मुलायम नगर के पास रात में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामी अपराधी वाजिद खां उर्फ आविद खां को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी से तमंचा, कारतूस, बाइक और 4,050 रुपये बरामद हुए। जैननगर फकीर टोला थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद निवासी वाजिद पर इटावा व फिरोजाबाद में गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास समेत 19 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह 2017 से फरार था।

Advertisement

उधर, बकेवर क्षेत्र में गत दिनों हुई चोरी की घटनाओं की छानबीन के दौरान मंगलवार रात महेबा चौराहे पर पुलिस ने दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।

घेराबंदी के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी शिवकरन उर्फ बब्लू और दलवीर निवासी फकीरेपुरवा थाना सहायल, जनपद औरैया के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जिनकी तलाश जारी है।

तलाशी में दोनों के पास से नकदी, सोने की अंगूठी, चांदी की करधनी व पायल, दो तमंचे और कारतूस मिले। पूछताछ में दोनों ने कई घरों से नकदी व आभूषण चोरी करने की बात स्वीकार की। दोनों बदमाशों के खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें  Unnao News : बयाना लौटाने के बाद भी नहीं सुलझा जमीन विवाद, जीजा पर फायर, जबड़े में गोली लगने से गई जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link