Uttar Pradesh

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा : एसीपी कार्यालय की छत गिरी, मलबे में दबकर दरोगा की मौत

गाजियाबाद, 25 मई 2025:

 

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में यूपी पुलिस के दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा की मौत हो गई। तेज बारिश के चलते इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित एसीपी अंकुर विहार कार्यालय की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा कार्यालय के एक कमरे में मौजूद थे।

घटना देर रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। छत गिरने से वीरेंद्र कुमार मलबे के नीचे दब गए। सुबह जब अन्य पुलिसकर्मी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें हादसे की जानकारी हुई। तत्काल मलबा हटाकर दरोगा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार के मुताबिक शनिवार रात दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा कार्यालय में ही रुके हुए थे। तेज बारिश के कारण कार्यालय की छत कमजोर होकर गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। इस दुखद घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें  दोस्त करते थे प्रताड़ित...थाना परिसर में छात्र ने लगाई फांसी, पिता ने लिखाया मुकदमा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link