CrimeUttar Pradesh

दोस्त करते थे प्रताड़ित…थाना परिसर में छात्र ने लगाई फांसी, पिता ने लिखाया मुकदमा

लखनऊ, 14 मई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित आलमबाग थाना परिसर में बने आवास में रहने वाले हेड कांस्टेबल आलोक पांडेय के बेटे आराध्य (14 ) ने दोस्तों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली। पिता आलोक ने बेटे के आठ दोस्तों पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आलमबाग थाना परिसर के आवास में हुई घटना

आलमबाग थाना परिसर में बने आवास में हेड कांस्टेबल आलोक पांडे अपने परिवार के साथ रहते हैं उनका बड़ा बेटा गाजियाबाद में रहकर पढ़ाई करता है जबकि छोटा आराध्य जेल रोड स्थित एलपीएस में कक्षा नौ का छात्र था। आलोक प्रयागराज में ड्यूटी पर था। इधर यहां आराध्य रोजाना की तरह स्कूल के लिए निकला लेकिन थोड़ी देर बाद घर लौट आया, बताया कि मेरा दोस्त नहीं आया है इसलिए स्कूल नहीं जाऊंगा। ये सुनकर पत्नी पास के ही स्कूल में ही पढ़ाने चली गई।

ये भी पढ़ें:

पिता को मोबाइल में मिले धमकी भरे मैसेज, बेटे के आठ दोस्तों को बनाया आरोपी

Advertisement

वहां से लौटकर घर आई तो दरवाजा बंद मिला। आवाज देने और भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिसकर्मियों में दरवाजा तोड़ा। अंदर आराध्य का शव फांसी पर लटका मिला। मौत के बाद उसने आराध्य द्वारा अक्सर प्रयोग किये जाने वाले पत्नी के मोबाइल को चेक किया। मोबाइल में आराध्य के कई दोस्तों के मैसेज मिले। इनमें धमकी भरी बातें कहीं गईं थीं। पिता का आरोप है कि दोस्तों की प्रताड़ना से ही उसके बेटे ने अवसादग्रस्त होकर जान दे दी। आलोक ने बेटे के आठ दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  पहलगाम हमले के खिलाफ मिर्जापुर-काशी में फूटा जनाक्रोश, पाकिस्तान का पुतला दहन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link