Uttar Pradesh

ऑनलाइन लोन के झांसे में आई मेकअप आर्टिस्ट, गँवाए 1.62 करोड़, केस दर्ज

लखनऊ,14 मई 2025:

यूपी के लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक महिला मेकअप आर्टिस्ट से 10 करोड़ के बिजनेस लोन का झांसा देकर जालसाजों ने 1.62 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। पीड़िता इशरत खान ने बताया कि उन्होंने नवंबर 2023 में ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन किया था। इसके बाद केजल पोरवाला और लेखाश्री नाम की दो महिलाओं ने खुद को एसबीआई की अधिकारी बताकर उनसे फाइल चार्ज, स्टैंप ड्यूटी और अन्य मदों में कई बार में कुल 1.48 करोड़ रुपये ऐंठ लिए।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें गोवा बुलाकर एसबीआई रीजनल हेड से मिलने का झांसा दिया और 14 लाख रुपये के सोने के तीन बिस्किट ‘गिफ्ट’ के तौर पर मंगवा लिए। गोवा में फर्जी लोन एग्रीमेंट सौंपने के बाद भी लोन नहीं मिला। जब पीड़िता ने लखनऊ स्थित एसबीआई शाखा में जांच कराई तो दस्तावेज फर्जी निकले।

हकीकत जानने के बाद जब पीड़िता आरोपी महिला के घर कर्नाटक गई तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  गोरखपुर बना पूर्वांचल का औद्योगिक हब : आठ साल में 11,618 करोड़ का निवेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link