Lucknow CityUttar Pradesh

UP TET: AI की निगरानी में हुआ एग्जाम, 44 फर्जी परीक्षार्थी दबोचे, 88.77% अभ्यर्थियों हुए शामिल

प्रदेश सरकार की नकलविहीन परीक्षा व्यवस्था का दिखा असर, 60 जिलों में तीन दिन चली परीक्षा शांतिपूर्ण रही, मोबाइल से नकल करते एक अभ्यर्थी समेत 45 पर कार्रवाई

लखनऊ, 5 जुलाई 2026:

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 का आयोजन प्रदेश के 60 जिलों में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। परीक्षा के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित निगरानी प्रणाली ने नकल माफियाओं की कोशिशों पर करारा प्रहार किया। दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे 44 मुन्ना भाई (फर्जी परीक्षार्थी) रंगे हाथ पकड़े गए। एक अभ्यर्थी मोबाइल फोन से नकल का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि उच्च प्राइमरी स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा में 12,11,459 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 10,57,055 (87.25 प्रतिशत) ने भाग लिया। वहीं प्राइमरी स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में 7,83,202 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7,13,659 (91.12 प्रतिशत) अभ्यर्थी शामिल हुए। इस प्रकार कुल 19,94,661 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 17,70,714 यानी 88.77 प्रतिशत ने परीक्षा दी।
up-tet-exam-2026-ai-surveillance-fake-candidates-arrested (2)

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी 60 जिलों में प्रेक्षकों की तैनाती की गई थी। आयोग के AI कंट्रोल कमांड रूम से अध्यक्ष, सदस्य, सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की। AI कैमरों और विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें:

डॉ. प्रशांत कुमार ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, सतर्कता विभाग, एसटीएफ, केंद्र व्यवस्थापकों, प्रेक्षकों और सभी सहयोगी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी परीक्षा पारदर्शी, नकलविहीन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  बुद्धेश्वर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित... विभागों की खींचतान में संकट गहराया, लोगों में रोष

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link