NationalUttar Pradesh

नगीना बेगम ने विंध्यवासिनी देवी बनकर हड़पी जमीन…अब विंध्य कॉरिडोर को भूमि सौपने की तैयारी

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर, 7 फरवरी 2025:

यूपी के भदोही जिले में रहने वाली बुजुर्ग महिला विंध्यवासिनी देवी की जमीन नगीना बेगम ने फर्जीवाड़ा कर हड़प ली। शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। पीड़ित वृद्धा ने डीएम से भी गुहार लगाई है कि उसकी जमीन विंध्य कॉरिडोर के नाम रजिस्ट्री कर मुआवजा भी लिया जा सकता है।

एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस

ये भी पढ़ें:

भदोही जिले के उंज थाना क्षेत्र के सोबरी बिछिया गांव में बुजुर्ग महिला विंध्यवासिनी देवी रहतीं हैं। स्वर्गीय छोटे लाल की पत्नी विंध्यवासिनी के नाम तहसील सदर के परगना कंतित में आराजी संख्या 1630/2 व 1640/2 की जमीन दर्ज है। उनका आरोप है कि साजिश कर एक फर्ज़ी महिला नगीना बेगम को विंध्यवासिनी देवी के तौर पर खड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई है। इसके बाद फर्जी विक्रय विलेख तैयार कर बैनामा भी कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर उसने पुलिस अधीक्षक से से गुहार लगाई तो एसपी के निर्देश पर विभिन्न धाराओं में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वृद्धा ने डीएम से जताई कॉरिडोर को जमीन सौपने की आशंका

बात यही खत्म नहीं हुई अब विंध्यवासिनी देवी ने जिलाधिकारी के सामने एक ओर फरियाद रखी है। वृद्धा को शक है कि विपक्षी फर्जी तरीके से उक्त भूमि को विंध्य कॉरिडोर को दे सकते हैं। वो गजट के आधार पर सरकार के पक्ष में रजिस्ट्री कर राज्य सरकार से मुआवजे की राशि को हड़पने के प्रयास में लगे हुए हैं। वृद्धा ने फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों, इसमें शामिल साजिशकर्ता और संबंधित विभाग के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें  राहुल गांधी ने फिर बोला चुनाव आयोग पर हमला, कहा - टालमटोल नहीं, सच बोलें..

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link