TravelUttar Pradesh

महाकुंभ से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की कार हाईवे पर गैस टैंकर से भिड़ी, एक की मौत, छह घायल

आदित्य मिश्र

अमेठी, 7 फरवरी 2025:

यूपी के अमेठी जनपद में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर देर रात महाकुंभ स्नान कर अयोध्या धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार हाईवे किनारे खड़े गैस टैंकर से टकरा गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेलंगाना प्रांत के मेरचल जिले के निवासी श्रद्धालु
प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद अयोध्या धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बीती देर रात इनकी कार हाईवे स्थित पीपरपुर स्टेशन मोड़ के पास अचानक खड़े गैस टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। कार में लांस्या (10), कन्याया (8), अमलू (12), संध्या (32), सुमनलता (30), तिकपती (35) और रवींद्र कुमार (32) सवार थे। घायलों को सीएचसी भादर ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुल्तानपुर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रवींद्र कुमार (32) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ : परशुराम जयंती शोभायात्रा पर विवाद : पुलिस ने रोकी यात्रा, कार्यकर्ताओं से झड़प

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link