Uttar Pradesh

कश्मीर के युवाओं को लाए आगरा, टेरीटोरियल आर्मी में भर्ती का दिया झांसा, एसटीएफ ने दबोचा

आगरा, 8 जून 2025:

यूपी की एसटीएफ ने टेरीटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) में नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों युवकों से करोड़ो ठगने वाले गिरोह को आगरा में दबोचा है। यहां झांसा देकर लाये गए जम्मू कश्मीर के 24 नौजवान होटलों में नौकरी की आस में ठहरे मिले। गिरफ्तार किए गए तीन जालसाजों में दो जम्मू कश्मीर के व एक यूपी के फिरोजाबाद जिले का निवासी है। इस पूरे प्रकरण को लेकर आगरा के हरिपर्वत थाने में एसटीएफ ने एफआईआर दर्ज करवाई है।

जम्मू कश्मीर व फिरोजाबाद के निवासी हैं तीनो जालसाज, फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

एसटीएफ को प्रादेशिक सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना जम्मू कश्मीर के मिलिट्री इंटलीजेंस से मिली थी। इसी के बाद एसटीएफ की आगरा फील्ड यूनिट ने जाल बिछाया। यूनिट को खबर मिली कि हरिपर्वत थाना क्षेत्र के टीपीनगर में गिरोह के मेंबर मौजूद हैं।
इसी के बाद यूनिट की टीम ने छापा मारा। यहां आईएसबीटी के पास से फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र के ग्राम सैगई निवासी अजय कुमार व जम्मू कश्मीर के सम्बा क्षेत्र में रहने वाले कुलवन्त सिंह व सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास आधार कार्ड, डीएल, एटीएम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वोटर कार्ड, फर्जी नियुक्ति पत्र, गेट पास (मेडीकल टेस्ट), तीन मोबाइल बरामद हुए।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

फर्जी वैकेंसी जारी कर बनाते थे शिकार

पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए लोग अपने दो अन्य साथी रंजीत यादव व दीपक कुमार शर्मा के माध्यम से फर्जी नोटिफिकेशन वैकेन्सी जारी कराते है। जिसके बाद जम्मू कश्मीर एवं पंजाब क्षेत्र के युवकों को प्रादेशिक सेना (टेरीटोरियल आर्मी) में जीडी पद पर भर्ती कराने के नाम पर उनसे 1 से 4 लाख रूपये तक लिए जाते हैं। ये रकम दीपक कुमार शर्मा के खाते में ऑन लाइन ट्रान्सफर होती है। जिसमें दीपक शर्मा उन्हें 30 से 50 हजार रूपये देता है। अब तक दर्जनों युवको से ठगी कर चुके है। अन्य तथ्यों के सम्बन्ध में छानबीन की जा रही है।

होटलों में ठहरे मिले जम्मू कश्मीर के 24 युवा

बताया गया कि इनसे पूछताछ कर जानकारी मिली कि आगरा के अलग अलग आईएसबीटी के पास व खेरिया एयरपोर्ट के पास होटलों में जम्मू कश्मीर के 24 नौजवान ठहरे हुए है। इन्हें मेडिकल टेस्ट के नाम पर आगरा बुलाया गया था। जम्मू कश्मीर के युवाओं को ये कहकर यहां बुलाया गया था कि उनकी ज्वाइनिंग टेरिटोरियल आर्मी की आगरा यूनिट में कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें  फ्रैंकफर्ट में UP की ग्लोबल एंट्री : जर्मनी का भरोसा, सेमीकंडक्टर निवेश को मिलेगी रफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link