Uttar Pradesh

UP विधानसभा : सपा विधायक ने उठाया पत्रकारों की सुरक्षा मुद्दा तो मंत्री ने दिया ये जवाब

लखनऊ, 12 अगस्त 2025:

यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्कूलों के विलय, शिक्षक भर्ती के साथ सपा विधायक ने पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। इसके जवाब में मंत्री सुरेश खन्ना ने सपा को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सीतापुर में पत्रकार की हत्या के आरोपियों का संबंध कहीं न कहीं सपा से जुड़ता है।

सपा विधायक ने बलिया पेपर लीक, हाथरस सामूहिक दुष्कर्म और कोविड-19 के दौरान पत्रकारों पर हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र की हत्या के मामले को उठाते हुए कहा कि पत्रकारों को खुलकर काम करने का मौका नहीं मिल रहा है और सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष समिति का गठन करना चाहिए।

जवाब में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार पत्रकारों का पूरा सम्मान करती है। कोविड काल में दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई। उन्होंने कहा कि सीतापुर में पत्रकार की हत्या के आरोपियों का संबंध कहीं न कहीं सपा से जुड़ता है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  महाकुंभ : श्रद्धालुओं को पस्त कर रहा ट्रैफिक जाम, संगम रेलवे स्टेशन 14 तक बंद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link