NationalUttar Pradesh

Up News: CEC ज्ञानेश कुमार के घर तक पहुंचा कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ विरोध, गेट-दीवार पर कालिख पोतकर लिखा- ‘गद्दार’

आगरा में पैदल मार्च के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय नगर स्थित पैतृक आवास को बनाया प्रदर्शन का केंद्र, पुलिस ने पहुंचकर कालिख और नारे मिटाए, CCTV से प्रदर्शनकारियों की पहचान में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, 28 सितंबर 2026:

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध अब सड़क से उनके पैतृक घर तक पहुंच गया है। सोमवार को आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय नगर कॉलोनी स्थित ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने घर के गेट और दीवारों पर कालिख पोत दी और काले पेंट से ‘वोट चोर’ तथा ज्ञानेश कुमार का नाम लिखने के बाद गद्दार जैसे नारे लिख दिए। प्रदर्शनकारियों ने CEC के इस्तीफे की मांग भी की।

कांग्रेस ने सोमवार को जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसी क्रम में आगरा में पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। इसके बाद कुछ कार्यकर्ता विजय नगर स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर पहुंच गए। प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव अनिल यादव और मथुरा जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर समेत कई कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है।

आवास पर प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार के आवास पर पुलिस बल मौजूद नहीं था। प्रदर्शनकारी कुछ देर नारेबाजी और विरोध के बाद वहां से चले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने गेट और दीवारों पर पोती गई कालिख तथा लिखे गए नारों को साफ कराया। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए फोटो और वीडियो को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

agra-congress-protest-cec-gyanesh-kumar-ancestral-house-black-ink (2)

CEC के खिलाफ कांग्रेस का विरोध पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज हुआ है। पार्टी ने 25 सितंबर को प्रदेश स्तर पर निर्वाचन कार्यालयों तक मार्च का कार्यक्रम रखा था, जबकि 28 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया।

लखनऊ में भी 25 सितंबर को कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए तथा CEC के इस्तीफे की मांग की थी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति भी बनी थी।

इस बीच आगरा में CEC के पैतृक आवास पर कालिख पोते जाने की घटना ने विरोध प्रदर्शन को नया रूप दे दिया है। अब पुलिस की जांच CCTV फुटेज और सामने आए वीडियो के आधार पर प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान पर केंद्रित है।

ये भी पढ़ें  27 साल बाद नामीबिया पहुंचे भारतीय पीएम, दोस्ती में आई नई गर्माहट

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link