Raebareli City

Raebareli News : राहुल के गढ़ रायबरेली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग पर मार्च, पुलिस से झड़प

CEC के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस से झड़प के बीच पुतला फूंकने की कोशिश, तिलक भवन से कलेक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च, चुनावी प्रक्रिया में कथित 'वोट चोरी' को लेकर उठाए सवाल

विजय पटेल

रायबरेली, 28 सितंबर 2026:

यूपी के रायबरेली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तिलक भवन से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे।

पुलिस से हुई कार्यकर्ताओं की झड़प

कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें:

‘वोट चोरी’ के आरोप लगाकर उठाई आवाज

कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर कथित ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए। पार्टी नेताओं का कहना था कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस देशभर में मतदाता सूची और Special Intensive Revision यानी SIR को लेकर भी सवाल उठाती रही है।

raebareli-congress-protest-cec-gyanesh-kumar-resignation-demand (2)

बड़े आंदोलन की चेतावनी

जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।

ये नेता रहे मौजूद

प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह, सुधा द्विवेदी, मो. इलियास, पूर्व जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  राहुल, सोनिया, प्रियंका समेत 45 पर केस दर्ज करने की मांग...कोर्ट में दी अर्जी, जानें पूरा मामला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link