Raebareli City

DPRO ने छोड़ी सरकारी गाड़ी… ऐसे पहुंचे दफ्तर, रायबरेली में मोदी की अपील का असर!

साइकिल चलाकर पेट्रोल-डीजल बचाने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, वीडियो वायरल होने के बाद जिले में चर्चा तेज

विजय पटेल

रायबरेली, 13 मई 2026:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विदेशी मुद्रा बचाने के लिए पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील का असर अब सरकारी महकमों में भी दिखाई देने लगा है। रायबरेली में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) शौम्य शील सिंह ने एक अनोखी पहल करते हुए सरकारी वाहन छोड़ साइकिल से कार्यालय पहुंचकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

बुधवार सुबह विकास भवन स्थित कार्यालय में जब डीपीआरओ साइकिल चलाकर पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि वह गवर्नमेंट कॉलोनी से साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-13 at 4.47.03 PM

डीपीआरओ ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की बचत करने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की अपील की थी। प्रधानमंत्री के इसी संदेश से प्रेरित होकर उन्होंने साइकिल से दफ्तर आने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति छोटे-छोटे प्रयास करे तो न केवल ईंधन की बचत हो सकती है बल्कि प्रदूषण कम कर पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों से भी दैनिक जीवन में ऐसे कदम अपनाने की अपील की।

डीपीआरओ की यह पहल अब जिले में चर्चा का विषय बन गई है। लोग इसे एक सकारात्मक संदेश और जनजागरूकता की दिशा में सराहनीय कदम बता रहे हैं। कई कर्मचारियों ने भी कहा कि यदि अधिकारी खुद उदाहरण पेश करेंगे तो समाज में जागरूकता तेजी से बढ़ेगी।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button