National

गर्मी का टॉर्चर…ऑफिस में आए नींद और सुस्ती, टिफिन में रखें ये ‘सुपरफूड’

ये आसान 'फूड मंत्र' अपनाकर सनस्ट्रोक से बच सकती है आपकी बॉडी, रहेंगे हमेशा तरोताज़ा

न्यूज डेस्क, 13 मई 2026:

भीषण गर्मी, सनस्ट्रोक और 45 डिग्री से ऊपर वाले टॉर्चर में जब हम सुबह-सुबह तैयार होकर दफ्तर या काम के लिए निकलते हैं तो हम सिर्फ एक कामकाजी इंसान नहीं होते, हम एक ‘योद्धा’ होते हैं जो सनस्ट्रोक की तपती भट्टी में तपते हुए खुद की मंजिल की तरफ बढ़ते हैं लेकिन अक्सर इस जंग को जीतने की हड़बड़ी में हम एक बहुत बड़ी गलती कर बैठते हैं। हम ऑफिस की वेंडिंग मशीन से निकलने वाली ‘केमिकल वाली खौलती चाय और कैंटीन के समोसे का तेजाब अपने पेट में डाल लेते हैं। नतीजा? दोपहर होते-होते सिर भारी, पेट में जलन, भयंकर सुस्ती और वीकेंड आते-आते हमारी पूरी एनर्जी का दिवाला निकल जाता है।

गर्मियों का एक सीधा और शाश्वत नियम है जिसे हमारे पुरखों ने सदियों पहले समझ लिया था कि ‘जैसा अन्न, वैसा तन और वैसा ही जीवन!’ इस मौसम में आपकी सेहत की चाबी महंगी दवाइयों में नहीं बल्कि आपकी रसोई में छिपे खजाने में है। आइए आज दादी-नानी के ऐसे जादुई और बेहद लजीज खान-पान के नुस्खे देखते हैं जो आपके पेट के भीतर ठंडक की मखमली चादर बिछा देंगे।

WhatsApp Image 2026-05-13 at 4.40.04 PM

जादुई रेसिपी ‘कर्ड राइस’ देगी गर्मी को मात

यह सिर्फ दही-चावल नहीं है बल्कि यह तपते हुए पेट के भीतर जाकर बहने वाली वो ठंडी धारा है जो गर्मी में आपको राहत पहुंचाती है। दक्षिण भारत के लोग सदियों से इस जादुई रेसिपी के दम पर गर्मी को मात देते आ रहे हैं। रात के बचे हुए मोतियों जैसे सफेद चावल को हल्के हाथों से मैश करें। उसमें एकदम फ्रेश, गाढ़ा और बर्फ जैसा ठंडा दही मिलाएं। अब एक छोटे पैन में आधा चम्मच घी गर्म करें, उसमें राई के दाने, कढ़ी पत्ते, कटी हरी मिर्च और अदरक का कड़क तड़का लगाएं। इसके इस्तेमाल से गर्मी में पेट को राहत मिलती है।

स्वाद और सेहत की डोज़ ‘सत्तू पराठा’

सत्तू सिर्फ भुने चने का आटा नहीं है, यह गर्मियों का ‘अमृत’ है। यह गरीब की थाली से लेकर आज के बड़े-बड़े जिम जाने वाले लोगों के लिए पसंदीदा सुपरफूड बन चुका है। इसे बनाने के लिए गेहूं के आटे की लोई लें। उसके भीतर सत्तू, बारीक कटी प्याज का क्रंच, हरी मिर्च की तीखी कतरन, ढेर सारा हरा धनिया, थोड़ा सा नींबू का रस और सबसे जादुई चीज, घर के आम के अचार का मसाला उसे भरकर पराठा बेल लें। इसे खाकर शाम तक एनर्जी का मीटर 100% रहेगा।

lemonade

मिनटों में करेगा फ्रेश, ये अनोखा सलाद

रोज-रोज वही दाल-रोटी खाकर ऊब चुके ऑफिस में काम करने वालों के लिए यह लंच बॉक्स का ‘रिफ्रेश बटन’ है। इसे बनाने के लिए पास्ता या मैकरोनी को उबालें। उसमें हरी-भरी ककड़ी, सुर्ख लाल टमाटर, शिमला मिर्च और पुदीने की ताज़ा पत्तियां काट कर मिलाएं। ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें, नींबू का रस, थोड़ा सा काला नमक और कुटी हुई काली मिर्च छिड़कें। इसे सुबह ही बनाकर थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें और जब ये एकदम ठंडा हो जाए तब टिफिन में डालें।

शाम 4 बजे ‘डेस्क स्नैक्स’ में इन्हें करें शामिल

ऑफिस में शाम के 4 बजते ही हवाओं का रुख बदल जाता है। कलीग्स दबे पांव आपकी सीट के पास आते हैं और कान में फुसफुसाते हैं, ‘भाई, चाय और समोसा मंगा रहे हैं, एक-एक प्लेट हो जाए?’ सावधान! यह प्यार नहीं, एसिडिटी और फैट के दलदल का खुला बुलावा है। उस वक्त अपनी दराज से ये सेहतमंद ‘हथियार’ निकालें:

तरबूज-खरबूजा खाएं, डिहाइड्रेशन से रहें दूर

सुबह घर से निकलते समय बस 3 मिनट का वक्त निकालें। तरबूज या खरबूजे के लाल-हरे चौकोर टुकड़े काटकर एक एयर-टाइट डिब्बे में रख लें। शाम को जब कंप्यूटर स्क्रीन देख-देखकर आंखें अंगारा बनने लगें और दिमाग हैंग होने लगे तब इस डिब्बे का ढक्कन खोलें। इसमें 92% कुदरती पानी और अमृत जैसा ग्लूकोज होता है जो आपकी बॉडी को तुरंत रीहाइड्रेट कर देगा। यकीन मानिए इसे देखकर आपके कलीग्स समोसा छोड़ आपका तरबूज झपट लेंगे!

WhatsApp Image 2026-05-13 at 4.40.04 PM (1)

क्रंची मखाना और भुना चना देगा एनर्जी

कड़ाई में आधा चम्मच देसी घी, एक चुटकी हल्दी और सेंधा नमक डालकर मखानों को ऐसा भूनें कि वो कुरकुरे मखमली दानों में बदल जाएं। साथ में छिलके वाला भुना चना मिलाकर एक बड़ा डिब्बा अपनी डेस्क पर परमानेंट रख लें जब भी काम के प्रेशर में कुछ चबाने का मन करे इसे खाएं। पेट भी भरेगा, प्रोटीन भी मिलेगा और कैलोरी बिल्कुल जीरो! ऑफिस में चाय-कॉफी की मशीन को दिखाओ ‘रेड कार्ड । ऑफिस की वो प्लास्टिक के कप वाली मशीन की चाय गर्मियों में पेट के अंदर ‘तेजाब का कुआं’ खोदती है। उसकी जगह इन लिक्विड्स को अपना हमसफर बनाएं।

बनने में आसान, सेहत से भरपूर हैं ये सेहतमंद ड्रिंक्स

अपने ऑफिस बैग में सत्तू का एक छोटा पैकेट, भुना जीरा पाउडर और काला नमक हमेशा रखें। जब भी प्यास या हल्की भूख सताए, अपनी पानी की बोतल में दो चम्मच सत्तू और काला नमक डालकर इसका शेक बनाएं। बिना गैस जलाए बिना किसी झंझट के दुनिया का सबसे ताकतवर और शीतल एनर्जी ड्रिंक हो जाएगा तैयार! इसके साथ ही कांच की बोतल में पानी भरकर खीरे, नींबू के टुकड़े और ढेर सारी पुदीने की हरी पत्तियां तैरने के लिए छोड़ दें। दिनभर इसी पानी को रीफिल करके पीते रहें। यह आपकी बॉडी की सारी गंदगी (टॉक्सिन्स) को फ्लश आउट कर देगा।।

Summer Torture...Feel Sleepy and Lethargic in Office

इस मौसम में सेहतमंद रहने का सीधा और सरल फंडा यही है कि हल्का खाना और पानी का ज्यादा सेवन ज्यादा। अत्यधिक मांसाहार और तली हुई चीजों को इस मौसम में हाथ लगाना , अपनी सेहत खुद से बिगाड़ने जैसा है। मौसम ने हमें जो फल और सब्जियां दी हैं, वे हमारे शरीर की जरूरत के हिसाब से ही बनी हैं। इसलिए इनको अपने खाने में जरूर इस्तेमाल करें। अपनी जीवनशैली को थोड़ा सा अपग्रेड करें और चाय-समोसे को टाटा-बाय-बाय कहें।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button