National

विधानसभा चुनाव : तनावपूर्ण शांति के बीच तेज रफ्तार वोटिंग… 11 बजे तक प. बंगाल 41% पार

पहले चरण में बंगाल की 152 सीटों पर वोटिंग, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक साथ मतदान, कई जगह झड़प, EVM खराबी और बमबाजी से माहौल गरमाया

न्यूज डेस्क, 23 अप्रैल 2026:

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान जारी है लेकिन लोकतंत्र के इस पर्व पर कई जगहों से तनाव और हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। सुबह से ही दोनों राज्यों के पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इसमें महिलाओं की भागीदारी खास तौर पर ज्यादा नजर आई।

तमिलनाडु में 11 बजे तक 37.56% मतदान

चुनाव आयोग और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कई बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिए लाइव निगरानी की जा रही है। इसके बावजूद बंगाल में हालात कई जगह बिगड़ते दिखे। 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में 41.11% और तमिलनाडु में 37.56% मतदान दर्ज किया गया। बंगाल के सिलीगुड़ी में मतदान के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

WhatsApp Image 2026-04-23 at 1.02.59 PM

मुर्शिदाबाद के नाओदा में मतदान से पहले फेंके देसी बम

वहीं मुर्शिदाबाद जिले के नाओदा में मतदान से पहले देसी बम फेंके जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। इस हमले में कई लोग घायल हो गए और इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर जब मौके पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ और टीएमसी कार्यकर्ताओं से उनकी तीखी झड़प हो गई।

इसके बाद उन्होंने धरने पर बैठकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मालदा के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने चुनाव अधिकारियों का घेराव कर विरोध जताया।

WhatsApp Image 2026-04-23 at 1.02.37 PM

चेन्नई में मतदान करने पहुंचे सुपर स्टार

दूसरी ओर तमिलनाडु में मतदान अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण हो रहा है। चेन्नई में अभिनेता अजित कुमार और टीवीके प्रमुख विजय के वोट डालने पहुंचने पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे बूथ के बाहर अफरातफरी का माहौल बन गया। अभिनेता कमल हासन अपनी बेटी के साथ मतदान करने पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ने लगे। उन्हें फोर्स ने काबू किया।

WhatsApp Image 2026-04-23 at 1.03.19 PM

बंगाल में मुख्य मुकाबला टीएमसी और भाजपा के बीच माना जा रहा है। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि दोनों राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button