Varanasi

वाराणसी : गंगा सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब…मंत्रोच्चार से गूंजा ललिता घाट

सुबह से ही शुरू हो गया पूजा-अर्चना का सिलसिला, वैदिक रीति से अभिषेक व आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

विकास गोंड

वाराणसी, 23 अप्रैल 2026:

गंगा सप्तमी के मौके पर गुरुवार सुबह ललिता घाट पर काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़े अर्चकों और विद्वानों की मौजूदगी में वैदिक रीति से विशेष अनुष्ठान कराया गया। सुबह होते ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी और पूरा इलाका भक्ति में डूबा नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसके बाद आचार्यों के निर्देशन में विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद मां गंगा का अभिषेक किया गया, जिसमें गंगाजल, दूध, फूल समेत अन्य पूजन सामग्री का इस्तेमाल हुआ। घाट पर गूंजते मंत्र और श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-23 at 1.33.13 PM

अभिषेक के बाद मंदिर परिसर में स्थापित मां गंगा के विग्रह की भी पूजा और आरती की गई। इस दौरान लोगों ने मां गंगा और भगवान विश्वनाथ के प्रति अपनी आस्था जताते हुए सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। गंगा सप्तमी के मौके पर घाट पर दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  जगन्नाथ मंदिर के पुनर्विकास की शुरुआत... शंकराचार्य ने बताया धर्म पालन का सही क्रम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button