Varanasi

महिलाओं का गैंग चला रहा था फर्जी Marriage Bureau, 10 गिरफ्तार, ऐसे होती थी वसूली

लोगों से व्हाट्सएप पर लिया जाता था Lifetime Subscription, रकम मिलने के बाद नहीं कराते थे कोई रिश्ता, 50 से ज्यादा शिकायतों के बाद Cyber Cell और कैंट पुलिस ने की कार्रवाई, फ्लैट से 27 मोबाइल समेत कई दस्तावेज बरामद, अलग-अलग Bank Accounts और QR Code से भी वसूली का खुलासा

वाराणसी, 28 जुलाई 2026:

वाराणसी में फर्जी Matrimonial Firm बनाकर शादी के रिश्ते के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कैंट थाना पुलिस और Cyber Cell की संयुक्त टीम ने अर्दली बाजार के विंध्यवासिनी नगर स्थित एक फ्लैट में छापा मारकर 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरोह वैवाहिक विज्ञापन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद WhatsApp पर युवक-युवतियों की Profile भेजकर परिवार का संपर्क दिलाने के नाम पर Lifetime Subscription के पैसे लिए जाते थे।

50 से ज्यादा शिकायतों के बाद खुला मामला

Cyber Cell को प्रतिबिंब पोर्टल और NCRP पर दो संदिग्ध Mobile Numbers को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान सामने आया कि शिकायत करने वाले लोगों ने समाचार पत्रों में छपे वैवाहिक विज्ञापन देखकर दिए गए नंबरों पर संपर्क किया था। फोन करने पर खुद को Matrimonial Bureau का कर्मचारी बताकर लोगों को WhatsApp पर युवक-युवतियों की Profile भेजी जाती थी। इसके बाद परिवार का संपर्क उपलब्ध कराने के नाम पर Membership Fee जमा कराई जाती थी। पैसे लेने के बाद वास्तविक रिश्ता या परिवार का संपर्क नहीं दिया जाता था।

ये भी पढ़ें:

रिश्ता तय कराने का भरोसा, रकम लेने के बाद संपर्क बंद

जांच में पुलिस को एक महिला शिकायतकर्ता से चार किस्तों में 7 हजार रुपये लेने की जानकारी मिली। दूसरे शिकायतकर्ता से Membership Fee के नाम पर 3500 रुपये जमा कराए गए थे। दोनों मामलों में रकम लेने के बाद न तो किसी योग्य युवक-युवती का वास्तविक संपर्क उपलब्ध कराया गया, न ही पैसे वापस किए गए। पुलिस के मुताबिक, ऐसी शिकायतें कई लोगों ने की थीं। अब बरामद मोबाइल फोन, रजिस्टर और दूसरे Electronic Evidence की जांच से ठगी की कुल रकम का पता लगाया जा रहा है।

विंध्यवासिनी नगर के फ्लैट में चल रहा था ऑफिस

Technical Investigation, CAF, CDR और दूसरे साक्ष्यों की जांच के बाद पुलिस टीम विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी स्थित मकान नंबर 104 तक पहुंची। पुलिस के अनुसार इसी जगह Shubh Matrimonial के नाम से फर्म चलाई जा रही थी। सोमवार शाम Cyber Cell और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यहां छापा मारा। फ्लैट के तीन कमरों में 10 महिलाएं Mobile Phone और Keypad Phone से लोगों से बातचीत करती मिलीं।
varanasi-fake-marriage-bureau-gang-busted-10-women-arrested (2)

27 मोबाइल और QR Code बरामद

पुलिस ने मौके से 27 Mobile Phones, एक Acer Tablet, चार Bill Voucher, दो Register, Rent Agreement, Udyam Registration से जुड़े दस्तावेज, Matrimonial Registration Forms, तीन QR Codes, एक Payment Sound Box, तीन Cheque Books, एक Passbook और पांच Debit Cards बरामद किए। पुलिस इन उपकरणों और दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच का फोकस उन मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और QR Codes पर भी है जिनके जरिए लोगों से पैसे लिए गए।

पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा

मौके से रागिनी देवी निवासी हरहुआ, काजीसराय, वाराणसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे गिरोह की संचालिका बता रही है। उसके साथ आराध्या शर्मा निवासी हुकुलगंज, ज्योति सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी पांडेयपुर, रूबी निवासी राजाबाजार नदेसर, सपना यादव मूल निवासी जौनपुर और वर्तमान पता पहाड़िया, महक निवासी पांडेयपुर पंचकोसी, शमा निवासी गिलट बाजार, विधि श्रीवास्तव निवासी इंद्रनगर शिवपुर, रायमा परवीन निवासी सदर बाजार कैंटोनमेंट और अजमत फात्मा निवासी नॉर्मल स्कूल शिवपुर को गिरफ्तार किया गया है।

खाते फ्रीज हुए तो बदला ठगी का तरीका

पूछताछ में संचालिका रागिनी देवी ने पुलिस को बताया कि अलग-अलग समाचार पत्रों में आकर्षक वैवाहिक विज्ञापन दिए जाते थे। विज्ञापन देखकर संपर्क करने वाले लोगों से Membership Fee जमा कराई जाती थी। रकम मिलने के बाद उन्हें वास्तविक वैवाहिक संपर्क नहीं दिया जाता था। पुलिस के अनुसार, Cyber Crime की शिकायतों के बाद कुछ बैंक खाते फ्रीज हो गए थे। इसके बाद गिरोह ने दूसरे Bank Accounts और QR Codes के जरिए लोगों से रकम लेना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें  गुरु पूर्णिमा से पहले योगी का शिक्षकों को तोहफा, इलाज की टेंशन खत्म, 3 करोड़ तक का बीमा कवर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button