Lucknow CityVaranasi

Kashi Air show : PM के दौरे से पहले योगी की दस्तक, मंदिरों में दर्शन-पूजन किया, परखीं तैयारियां

नमो घाट पर आज गूंजेगी वायुसेना के विमानों की गर्जना, उससे पहले मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

लखनऊ/वाराणसी, 25 अक्टूबर 2026:

पीएम नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित वाराणसी दौरे और नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो को लेकर तैयारियां शनिवार देर रात तक पूरी की गईं। पीएम के आगमन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान सुरक्षा के साथ आम लोगों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

बाबा कालभैरव की आरती उतारी, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम अपने दौरे की शुरुआत काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दर्शन-पूजन से की। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा की आरती उतारी। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर षोडशोपचार पूजन किया। इस दौरान उन्होंने लोक कल्याण और जनमानस की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिरों में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद वह नमो घाट पहुंचे और एयर शो के आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें:

kashi-air-show-yogi-adityanath-modi-varanasi-daura (2)

Advertisement

पार्किंग से लेकर ट्रैफिक तक, हर व्यवस्था पर नजर

नमो घाट पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था और लोगों की आवाजाही से जुड़े इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से पैदल न चलना पड़े। इसके लिए पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और यातायात का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित रखने, घाटों तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराने और जाम से बचाव के लिए पहले से ठोस योजना बनाई जाए। इसके साथ ही एयर शो के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। पीएम मोदी के दौरे और वायुसेना के एयर शो को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और आमजन को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें  IAS अफसर अभिषेक प्रकाश की बहाली के बाद मिली तैनाती, बने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link