Varanasi

Varansi News : सोलर पैनल सप्लाई के नाम पर बिछाया जाल, फर्जी GST सर्टिफिकेट से 18 लाख की साइबर ठगी

मुंबई के एड्रेस वाली कंपनी ने किया फ्रॉड, फर्जी दस्तावेजों से वाराणसी की फर्म को भुगतान के लिए तैयार किया, रकम मिलने पर बंद हो गए मोबाइल

वाराणसी, 21 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोलर पैनल की सप्लाई के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पांडेयपुर निवासी एक निजी फर्म से जुड़े सेराज अहमद को Sunroute Energy Solution Pvt. Ltd. के नाम पर संपर्क कर कारोबार का भरोसा दिलाया गया। GST सर्टिफिकेट, प्रोफार्मा इनवॉइस सहित दूसरे दस्तावेजों के जरिए सौदे को वैध दिखाया गया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 18 लाख ट्रांसफर करा लिए गए, लेकिन सोलर पैनल की सप्लाई नहीं हुई।

कैसे तैयार किया गया ठगी का जाल

सेराज के मुताबिक, अथर्व नाम के व्यक्ति ने उससे फोन पर संपर्क किया। उसने खुद को Sunroute Energy Solution Pvt. Ltd. से जुड़ा बताया। कंपनी के सोलर पैनल सप्लाई कारोबार का हवाला देकर WhatsApp पर GST सर्टिफिकेट भेजा गया। इसके बाद कंपनी की तरफ से प्रोफार्मा इनवॉइस भी भेजा गया। बाद में सरफराज नाम के व्यक्ति ने फोन कर खुद को कंपनी का सेल्स मैनेजर बताया। उसने Sun Ray System के नाम से प्रोफार्मा इनवॉइस भेजा। दस्तावेजों के जरिए कारोबारी सौदे को वास्तविक दिखाया गया, जिससे भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

दो बैंक खातों में भेजी गई रकम

सेराज अहमद की फर्म के HDFC Bank खाते से Sunroute Energy Solution के नाम पर बताए गए RBL Bank तथा CSB Bank के खातों में कुल 17,90,303 रुपये ट्रांसफर किए गए। इसमें RBL Bank खाते में तीन बार में 7,90,303 रुपये भेजे गए, जबकि CSB Bank खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। रकम मिलने के बाद भी करीब डेढ़ से दो महीने तक सोलर पैनल की डिलीवरी नहीं हुई। इस दौरान सप्लाई, डिस्पैच तथा ट्रैकिंग को लेकर आश्वासन दिए जाते रहे। बाद में संपर्क में रहे लोगों के कई मोबाइल नंबर बंद हो गए। इससे कारोबारी को ठगी का पता चला।

ये भी पढ़ें:

डिजिटल एविडेंस के सहारे जांच शुरू

सेराज अहमद ने वाराणसी कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के साथ बैंक ट्रांजेक्शन का विवरण, UTR नंबर, प्रोफार्मा इनवॉइस, WhatsApp चैट, ईमेल, GSTIN सहित दूसरे दस्तावेज भी दिए गए हैं। शिकायत में Sunroute Energy Solution Pvt. Ltd. के नाम से जारी GSTIN सर्टिफिकेट तथा प्रोफार्मा इनवॉइस का जिक्र है। इन दस्तावेजों पर मुंबई के मालाड वेस्ट स्थित एक व्यावसायिक पते का जिक्र किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बाबा के दरबार में CM योगी, फिर जनता के बीच... शादी समारोह में दिखा ‘जनसंपर्क’ का रंग

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link