Entertainment

Matrubhoomi Movie : सलमान खान का वर्दी वाला अंदाज छाया, ‘जय हिंद’ गाने में दिखा सैनिकों का जज्बा

स्टीबिन बेन की आवाज, हिमेश रेशमिया का म्यूजिक, चित्रांगदा सिंह भी निभा रही हैं अहम भूमिका

एंटरटेनमेंट डेस्क, 21 अक्टूबर 2026:

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘जय हिंद’ रिलीज हो गया है। इसमें सलमान खान सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। देशभक्ति से भरपूर इस गाने में भारतीय सैनिकों की बहादुरी, देश के प्रति समर्पण के साथ परिवार से दूर रहने का दर्द भी दिखाया गया है। गाने के दृश्यों में सलमान खान के साथ दूसरे सैन्य अधिकारी भी दिखाई दे रहे हैं।

तैनाती की चुनौतियों के साथ दिखेगी परिवार की याद

इसमें सैनिकों के बलिदान, सीमा पर तैनाती के दौरान आने वाली चुनौतियों को दिखाया गया है। सैनिकों की जीत की खुशी के साथ उनके परिवारों के भावनात्मक संघर्ष को भी जगह दी गई है। ‘जय हिंद’ को स्टीबिन बेन ने गाया है। इसका संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है, जबकि गीत के बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। सलमान खान की फिल्म के इस गाने में देशभक्ति के साथ सैनिकों की जिंदगी से जुड़े भावनात्मक पहलुओं को भी उभारा गया है।

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी है फिल्म

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है। यह वॉर ड्रामा सीमा पर भारतीय सैनिकों की बहादुरी से जुड़ी सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के पहले लुक और शुरुआती टीजर के बाद अब ‘जय हिंद’ गाने की रिलीज से इसकी चर्चा बढ़ी है।

Advertisement

मूवी का नाम बदलना पड़ा, कई बदलाव भी हुए

सलमान खान इसमें कर्नल संतोष बाबू के रूप में भारतीय सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। इसकी कहानी वर्ष 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। पहले इस मूवी को ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से बनाया जा रहा था। इस फिल्म की कहानी में रक्षा मंत्रालय की आपत्तियों के बाद कई बदलाव किए गए हैं। पहले इसे ईद पर रिलीज होना था अब नवंबर या दिसंबर 2026 में उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें  'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' से मुकाबला! इस फिल्म ने कमाए मात्र 12 लाख, जानिए ओपनिंग डे कलेक्शन

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link