Lucknow City

Shiva Sharma Murder Case : श्रद्धा दुबे के नए वीडियो आए सामने, CCTV से क्यों चिढ़ती थी मॉडल?

हत्या के आरोप में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे के दो वीडियो चर्चा में, एक में शिवा का हाथ पकड़कर सीढ़ियों से उतरती दिखी, पड़ोसियों ने गुस्सैल व्यवहार और सीसीटीवी को लेकर विवाद का किया दावा

लखनऊ, 24 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के चर्चित युवा कारोबारी शिवा शर्मा (28) हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे से जुड़े नए वीडियो सामने आने के बाद कुछ और खुलासे होने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया और चर्चाओं में आए इन वीडियो में श्रद्धा अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही है। एक वीडियो में वह अकेले दिखाई देती है, जबकि दूसरे में सीढ़ियों से शिवा का हाथ पकड़कर नीचे उतरती दिख रही है। इस दौरान उसकी बहन रश्मि दुबे भी साथ नजर आती है।

एक अन्य वीडियो तड़के का बताया जा रहा है जिसमें श्रद्धा देर रात पार्टी के बाद अकेले लौटती दिखाई देती है। वहीं, दूसरा वीडियो चार अगस्त का बताया जा रहा है। हालांकि, इन वीडियो की परिस्थितियों और घटनाक्रम से उनके संबंध की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
shiva-sharma-murder-case-shraddha-dubey-cctv-video (2)

सीसीटीवी लगाने पर पड़ोसी से हुआ था विवाद

मामले में सामने आई जानकारी के मुताबिक श्रद्धा के एक पड़ोसी ने उसके व्यवहार को लेकर कई दावे किए हैं। पड़ोसी का कहना है कि श्रद्धा गुस्सैल स्वभाव की थी और अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने पर उसने विवाद किया था। आरोप है कि वह गाली-गलौज करते हुए अपने फ्लैट तक गई थी।

ये भी पढ़ें:

पड़ोसियों के मुताबिक घटना वाले दिन संबंधित लोगों ने सीढ़ियों के बजाय लिफ्ट का इस्तेमाल किया। दावा किया गया है कि श्रद्धा को पहली मंजिल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जानकारी थी। बालकनी की तरफ लगे कैमरे की दिशा को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। बताया गया है कि जिस तरफ शिवा गिरा था, वह कैमरे के पीछे का हिस्सा था। हालांकि, इन दावों की पुष्टि जांच के निष्कर्षों से ही हो सकेगी।
shiva-sharma-murder-case-shraddha-dubey-cctv-video (3)

Advertisement

नागपुर से हुई थी 50 हजार की इनामी मॉडल की गिरफ्तारी

शिवा की हत्या के आरोप में वांटेड एवं 50 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को घटना के 11 दिन बाद नागपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था। लखनऊ लाने के बाद पुलिस ने हजरतगंज थाने में श्रद्धा से करीब साढ़े छह घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने गुरुवार को तीनों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले में पुलिस जांच जारी है।

ये भी पढ़ें  SIR में लगे बीएलओ की मौत पर परिजन आगे आए...काम के दबाव का आरोप, अफसरों का इंकार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link