National

Instagram पर सोनिया गांधी की एंट्री, पहली पोस्ट में दिखाई अपनी किताब की झलक, इस दिन होगी प्रकाशित

‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में इटली के बचपन से राजीव गांधी से प्रेम और जिंदगी के बड़े दुखों तक का सफर करेंगी साझा, 10 नवंबर को आएगा संस्मरण

न्यूज डेस्क, 22 अक्टूबर 2026:

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया की दुनिया में नया कदम रखते हुए इंस्टाग्राम पर दस्तक दी है। गुरुवार को उन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर अपना पहला वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उनकी आगामी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) की पहली झलक दिखाई गई है। उनकी पहली पोस्ट में किताब के शीर्षक के साथ उनके जीवन के उन अनुभवों की झलक भी है, जिन्होंने उनके सफर को खास बनाया।

पहली पोस्ट में क्या बोलीं सोनिया गांधी?

सोनिया गांधी ने अपनी पहली इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘नमस्ते सभी को, आप सभी के साथ इस पल को साझा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। पेश है मेरी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक।’

उन्होंने किताब की विषयवस्तु का जिक्र करते हुए इसे प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनेपन की तलाश की कहानी बताया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस रचना को पाठकों के साथ साझा करने की उत्सुकता भी जाहिर की।

ये भी पढ़ें:

इटली से भारत तक के सफर की कहानी

सोनिया गांधी का यह संस्मरण उनके निजी जीवन के कई अहम पड़ावों को सामने लाएगा। इसमें युद्ध के बाद इटली में बीते उनके बचपन, कैम्ब्रिज में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से मुलाकात और उनके प्रेम संबंधों से लेकर भारत आने तक की कहानी शामिल है।

Advertisement

किताब में उनकी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा पति राजीव गांधी की हत्या जैसे जीवन को गहरे प्रभावित करने वाले दुखद प्रसंगों का भी जिक्र है। यह संस्मरण उनके व्यक्तिगत अनुभवों के साथ भारत और अपनेपन के प्रति उनके रिश्ते को भी करीब से समझने का अवसर देगा।
sonia-gandhi-instagram-debut-memoir (2)

कब प्रकाशित होगी किताब?

प्रकाशक अल्फ्रेड ए नॉफ ने 18 अगस्त को घोषणा की थी कि ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ आगामी 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। 79 वर्षीय सोनिया गांधी के इस संस्मरण को लेकर अब पाठकों की उत्सुकता बढ़ सकती है क्योंकि इसमें उनके सार्वजनिक जीवन के साथ निजी अनुभवों की कहानी भी सामने आएगी।

ये भी पढ़ें  नेशनल हेराल्ड मामले में ED को झटका, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस जारी करने से कोर्ट का इंकार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link