Raebareli City

तिरंगे के रंग में रंगा रायबरेली, स्कूली बच्चों ने शान से निकाली यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

हर घर तिरंगा अभियान ने पकड़ी रफ्तार, डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को किया रवाना, शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, लोगों से 15 अगस्त को घर पर तिरंगा फहराने की अपील

विजय पटेल

रायबरेली, 12 अगस्त 2026ः

इस समय देश भर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यूपी के विभिन्न जिलों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों से 15 अगस्त के दिन घर पर झंडा फहराने की अपील की जा रही है। रायबरेली में बुधवार को कई स्कूलों के बच्चों ने उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली। इस दौरान बच्चों में देशभक्ति की झलक भी दिखाई दी। उन्होंने देश की शान में खूब नारे लगाए। यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर से शुरू हुई।

राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से शुरू हुई यात्रा को डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वह स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं के साथ यात्रा में शामिल हुईं। तिरंगा यात्रा अस्पताल चौराहा, सुपर मार्केट, घंटाघर समेत शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी।

ये भी पढ़ें:

यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। यात्रा में जीआईसी, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, वैदिक बाल मंदिर और जीजीआईसी समेत विभिन्न विद्यालयों के बच्चे, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स और शिक्षक शामिल हुए।
raebareli-tiranga-yatra-har-ghar-tiranga-campaign-dm-sarneet-kaur (2)

डीएम ब्रोका ने कहा कि शासन के निर्देश पर तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 15 अगस्त को घर पर तिरंगा फहराएं और अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक है। कार्यक्रम में सीडीओ अंजू लता, डीआईओएस संजीव कुमार सिंह, स्कूलों के प्रिंसिपल, शिक्षक और आम नागरिक भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  ओवरलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली… रायबरेली पुलिस ने दो मौरंग दलाल पकड़े

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link