Raebareli City

हरिओम हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले मंत्री, सौंपे चेक, पत्नी ने सीएम के लिए कही ये बात

विजय पटेल

रायबरेली, 11 अक्टूबर 2025 :

यूपी के रायबरेली जिलेके ऊंचाहार में युवक हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में सरकार ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी है। शनिवार को प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान और असीम अरुण ने मृतक के पिता गंगादीन को 6 लाख 62 हजार और उनकी पत्नी पिंकी को 6 लाख 92 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे।

ये भी पढ़ें:

मंत्रियों ने परिवार से भेंट कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़ी है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री असीम अरुण ने पूरे प्रदेश में “चोर” और “ड्रोन” से जुड़ी अफवाहें फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस तरह की गलत सूचनाएं फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस घटना को जातिगत रंग देने की कोशिश करने वालों पर भी निशाना साधा।

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि “यह घटना पूर्व नियोजित नहीं थी, और पकड़े गए आरोपी भी दलित समुदाय से हैं। कुछ लोग इसे गलत दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई इससे अलग है।”मृतक की पत्नी पिंकी ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसके बाद पीड़ित परिवार ऊंचाहार विधायक के साथ लखनऊ रवाना हो गया, जहां परिजन मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें  रायबरेली में दलित युवक की हत्या से सियासी तूफान, लखनऊ में NSUI का प्रदर्शन, राहुल गांधी ये बोले...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button