Raebareli City

राज्यमंत्री ने शिक्षामित्रों को सौंपा बढ़े मानदेय का चेक… CM का लाइव संबोधन सुना

इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षामित्र पहुंचे, जनप्रतिनिधियों ने कहा सरकार हर वर्ग के लिए ले रही राहत भरे फैसले, स्मार्ट मीटर पर कैबिनेट फैसले को सराहा

विजय पटेल

रायबरेली, 5 मई 2026:

सरकार की घोषणा के बाद पहला बढ़ा हुआ मानदेय मंगलवार को शिक्षामित्रों को मिल गया। वितरण कार्यक्रम शहर के गोपाल सरस्वती इंटर कॉलेज में हुआ। बड़ी संख्या में शामिल हुए शिक्षामित्रों के चेहरे पर खुशी दिखी। राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सदर विधायक अदिति सिंह और सालोन विधायक अशोक कोरी ने डेमो चेक बांटे।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन सुना। इसके बाद करीब आधा दर्जन शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के डेमो चेक वितरित किए गए। चेक मिलने पर शिक्षामित्रों में उत्साह नजर आया और उन्होंने सरकार के फैसले का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-05 at 2.44.10 PM

राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ शिक्षामित्रों की समस्याओं पर भी ध्यान दे रही है। उनका कहना था कि शिक्षामित्रों के मुद्दों के समाधान के लिए लगातार काम किया जा रहा है। सदर विधायक अदिति सिंह ने शिक्षामित्रों के लंबे संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार उनके हितों को लेकर सजग है। बीजेपी जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल ने कहा कि पहले की सरकारों में बेसिक शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया, जबकि मौजूदा सरकार नए प्रयोग कर रही है।

इसी दौरान मीडिया से रूबरू हुए राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने स्मार्ट मीटर को लेकर कैबिनेट के फैसले पर भी बात की। उन्होंने बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड व्यवस्था में बदलने का निर्णय उपभोक्ताओं की शिकायतों को देखते हुए लिया गया है। तकनीकी दिक्कतों के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया। विधायक अदिति सिंह ने भी इस फैसले को उपभोक्ताओं के हित में बताया और कहा कि इससे व्यवस्था में सुधार आएगा।

वितरण कार्यक्रम में डीएम सरनीत कौर ब्रोका, मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह और डीआईओएस संजीव सिंह समेत जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। संचालन श्याम सुंदर पांडेय ने किया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  सीएम ने वक्फ बोर्ड पर बोला धावा, कहा…अब जमीनों पर नहीं पड़ेगी डकैती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link