Raebareli City

जंगल में छिपा था बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

रायबरेली में वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज, तमंचा और कारतूस बरामद, महिला व बालिका संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाया जा रहा अभियान

विजय पटेल

रायबरेली, 19 अगस्त 2026ः

यूपी के रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।

पुलिस टीम मंगलवार देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी मुन्ना कुरैशी निवासी धरई, थाना सलोन कोडरी के जंगल में छिपा हुआ है और वहां से भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जंगल की घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि टीम को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य है। बता दें कि एसपी रवि कुमार के निर्देश में महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  मंत्री मनोज पांडे पर जेसीबी से बरसे फूल... लड्डुओं से तुलादान, अखिलेश पर साधा निशाना

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button