National

जापान से यूपी तक निवेश की नई राह, 200 से ज्यादा CEO दिल्ली पहुंचे, योगी ने बताई साझेदारी की दिशा

यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी की अगुवाई में आया जापानी प्रतिनिधिमंडल, दिल्ली में Welcome Dinner के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय कार्यक्रम, 21 अगस्त को लखनऊ में मुख्य Investment Meet, कृषि, ग्रीन हाइड्रोजन, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर समेत कई सेक्टर पर निवेश की तैयारी

नई दिल्ली, 19 अगस्त 2026:

उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश को नई रफ्तार देने के लिए यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी का स्वागत किया। नागासाकी 200 से ज्यादा जापानी CEO, कारोबारी नेताओं, उद्योग प्रतिनिधियों व नीति-निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत पहुंचे हैं।

यूपी में रोजगार से जुड़े अवसरों की दी जानकारी

नई दिल्ली के ताज पैलेस में जापानी प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आयोजित Welcome Dinner के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 18 से 23 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम के जरिए जापानी कंपनियों को यूपी में निवेश, तकनीकी साझेदारी, Manufacturing Projects व रोजगार से जुड़े अवसरों की जानकारी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें:

योगी ने बताई दीर्घकालिक साझेदारी की दिशा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश जापान के साथ सिर्फ निवेश तक सीमित रिश्ता नहीं चाहता, बल्कि लंबे समय की रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना चाहता है। उन्होंने यूपी के बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल प्रतिभा व निवेश अनुकूल नीतियों को जापानी कंपनियों के लिए मजबूत आधार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के विजन में जापान की तकनीकी क्षमता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। खासकर Manufacturing व Technology आधारित सेक्टर में दोनों पक्ष मिलकर नए अवसर तैयार कर सकते हैं।

पीयूष गोयल ने यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर को बताया ताकत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जापान के मजबूत आर्थिक रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में जापानी कंपनियों के लिए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश का बेहतर होता इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल Workforce व निवेश अनुकूल माहौल कंपनियों के Global Expansion के लिए मददगार है।
उन्होंने जापानी उद्योग जगत की बढ़ती दिलचस्पी को यूपी के लिए अहम बताया। निवेश के साथ Technology Transfer, Manufacturing व रोजगार के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
up-japan-investment-meet-2026-yogi-adityanath-kotaro-nagasaki (2)

जापानी उद्योग का भरोसा बढ़ने की बात

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था, बेहतर Connectivity, बड़ा Consumer Market, कुशल Human Resources व निवेश अनुकूल नीतियों के चलते यूपी वैश्विक कंपनियों के लिए मजबूत Investment Destination बना है। उन्होंने कहा कि जापान अब उत्तर प्रदेश को केवल निवेश की जगह के तौर पर नहीं देख रहा, बल्कि लंबे समय के रणनीतिक साझेदार के रूप में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया जापान यात्रा के बाद औद्योगिक व संस्थागत संवाद को नई गति मिलने की बात भी उन्होंने कही।

ग्रीन हाइड्रोजन से हेल्थकेयर तक कई सेक्टर पर नजर

यूपी-जापान साझेदारी में Green Hydrogen, Renewable Energy, Electric Mobility, Automobile, Advanced Manufacturing, Semiconductor, Digital Infrastructure, Technology, Innovation, Healthcare व Tourism जैसे सेक्टर को अहम माना जा रहा है।
सुरेश खन्ना ने कहा कि इन क्षेत्रों में जापानी कंपनियों के लिए यूपी में कई संभावनाएं हैं। दोनों पक्षों के बीच तकनीक, स्किल डेवलपमेंट, Manufacturing व रोजगार के क्षेत्र में लंबे समय की साझेदारी पर जोर दिया जा रहा है।
up-japan-investment-meet-2026-yogi-adityanath-kotaro-nagasaki (3)

शिवराज बोले, जापानी तकनीक खेत तक पहुंचे

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Investment Meet में कृषि क्षेत्र को लेकर जापानी कंपनियों से अलग तरह की साझेदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि जापान की तकनीकी विशेषज्ञता का फायदा छोटे व सीमांत किसानों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने ऐसी मशीनरी विकसित करने पर जोर दिया जो छोटे किसानों के खेतों के लिए उपयोगी हो, आसानी से उपलब्ध हो व खेती की लागत घटाने में मदद करे। उनका कहना था कि कृषि रिसर्च केवल Papers तक सीमित न रहे, बल्कि ऐसी Technology में बदले जिसे किसान सीधे खेत में इस्तेमाल कर सकें।
up-japan-investment-meet-2026-yogi-adityanath-kotaro-nagasaki (4)

कम लागत, ज्यादा उत्पादकता पर फोकस

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि तकनीक का मकसद किसानों की Productivity बढ़ाना, पानी की खपत घटाना, खेती की लागत कम करना व किसानों की आय बढ़ाना होना चाहिए। जापानी कंपनियां यूपी के बड़े कृषि बाजार को ध्यान में रखते हुए किसानों की जरूरत के मुताबिक तकनीक विकसित कर सकती हैं। उन्होंने Agriculture व Manufacturing के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत बताई। इससे किसानों के लिए उपयोगी मशीनरी व दूसरी तकनीक तैयार करने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के मौके भी बढ़ सकते हैं।

गांव के युवाओं को टेक्नोलॉजी से जोड़ने की तैयारी

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि मशीनरी के संचालन, रखरखाव व उससे जुड़े कारोबार में ग्रामीण युवाओं को जोड़ने पर भी जोर दिया। नई Technology के साथ Skill Development को बढ़ावा देकर गांव के युवाओं के लिए रोजगार व Entrepreneurship के रास्ते तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने जापान से कृषि तकनीक के क्षेत्र में भारत को Global Centre बनाने में सहयोग की अपील की। भारत की कृषि क्षमता, युवा आबादी व बड़े बाजार के साथ जापान की तकनीकी दक्षता को जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

21 अगस्त को लखनऊ में मुख्य Investment Meet

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 का मुख्य कार्यक्रम 21 अगस्त को लखनऊ में होगा। इसमें Government to Business यानी G2B व Business to Business यानी B2B सत्र आयोजित किए जाएंगे। पांच दिवसीय कार्यक्रम नई दिल्ली के साथ लखनऊ, आगरा, ग्रेटर नोएडा व वाराणसी में चलेगा। कार्यक्रम में शामिल जापानी कंपनियों को यूपी के अलग-अलग सेक्टर में निवेश की संभावनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, Workforce व राज्य की निवेश नीतियों की जानकारी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें  होली: जश्न में डूबी काशी, बाबा को मथुरा का अबीर गुलाल अर्पित, विशालाक्षी देवी ने पहना रजत मुकुट

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button