Lucknow City

Lucknow : महिला मित्र संग रंगीले पंचायत सचिव को पकड़ा, पुलिस के सामने पत्नी ने काटा बवाल

कुर्सी रोड के सुलभ आवास के फ्लैट में पत्नी के पहुंचते ही शुरू हुआ विवाद, यूपी-112 की मौजूदगी में खुलवाया गया फ्लैट, पति के साथ मौजूद महिला से भी हुई हाथापाई, जूती से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 19 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित गुडंबा थाना क्षेत्र में कुर्सी रोड पर बने सुलभ आवास के एक फ्लैट में पंचायत सचिव को उनकी पत्नी ने महिला मित्र के साथ पकड़ लिया। पति के दूसरी महिला के साथ फ्लैट में होने की जानकारी मिलने के बाद पत्नी वहां पहुंची थी। उसने यूपी-112 को भी सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में फ्लैट खुलवाया गया तो अंदर पंचायत सचिव एक महिला के साथ मिले।

फ्लैट का दरवाजा खुलते ही बढ़ा विवाद

ये भी पढ़ें:

पंचायत सचिव के महिला के साथ मिलने के बाद पत्नी ने दोनों से सवाल-जवाब शुरू कर दिए। कुछ ही देर में कहासुनी बढ़ गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में पत्नी महिला को थप्पड़ मारती दिख रही हैं, जबकि पति के चेहरे पर जूतियां मारने का दृश्य भी नजर आ रहा है। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसे रोकता है।

lucknow-me-panchayat-sachiv-mahila-mitr-sang-pakde-gaye (2)

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हंगामे के दौरान बनाए गए वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद यह मामला इलाके में चर्चा में आ गया। वीडियो में पुलिसकर्मी भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान फ्लैट के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई थी।

पति पर लगाए कई गंभीर आरोप

पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में पति पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, नशे का सेवन करने समेत धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पति पर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया है। इन आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है, किसी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पहुंचाया

हंगामे के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। गुडंबा पुलिस के मुताबिक मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। इसे mediation के लिए भेजा गया है। पंचायत सचिव के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पत्नी की ओर से लगाए गए दूसरे आरोपों की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें  काकोरी में विराट हिंदू सम्मेलन, प्रांत प्रचारक में कहा...हिंदू समाज अब संगठित हो रहा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button