Lucknow CityUttar Pradesh

लखनऊ : स्कूली वैन को फॉरच्यूनर ने मारी टक्कर, बच्चों में मच गई चीख पुकार, 2 छात्राएं घायल

लखनऊ : स्कूली वैन को फॉरच्यूनर ने मारी टक्कर, बच्चों में मच गई चीख पुकार, 2 छात्राएं घायल

लखनऊ, 3 अक्टूबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के महानगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट चौराहे के पास एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर ने माउंट कार्मल स्कूल की वैन में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वैन में सवार दो छात्राएं घायल हो गईं, जबकि वैन चालक पवन कुमार को भी चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

आरोप है कि हादसे के बाद फॉरच्यूनर सवार लोगों ने वैन ड्राइवर की पिटाई कर दी। हादसे से वैन में सवार बच्चे सहम गए। उनमें चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

बताया गया है कि वैन में कुल 9 बच्चे सवार थे, जिनमें से 7 बच्चे सुरक्षित हैं। उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वैन चालक पवन कुमार ने महानगर थाने में घटना की शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया है कि फॉरच्यूनर गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस फॉरच्यूनर सवार लोगों से पूछताछ कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  प्रमोद तिवारी ने पहलगाम पर उठाए सवाल, कहा... सरकार की चूक से अपेक्षित परिणाम नहीं मिले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link