NationalUttar Pradesh

रास्ते में शराब पी रहे थे लोग, एतराज किया तो दरोगा व चौकी प्रभारी को पीट डाला…फिर ये हुआ

लखनऊ, 10 फरवरी 2025:

यूपी की राजधानी में बीती रात खुलेआम सार्वजनिक रास्ते पर शराब पी रहे लोगों ने एतराज करने वाले चौकी प्रभारी व एक अन्य दरोगा को ही पीट दिया। इस किरकिरी के बाद एक्शन में आई पुलिस ने तीन नशेड़ियों को हिरासत में लिया है वहीं अन्य की खोज की जा रही है।

रास्ते में झुंड बनाकर हो रही थी शराब की पार्टी

मामला लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र का है। बीती रात आजाद नगर चौकी में तैनात दरोगा शिशुपाल सिंह क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पकरी पुल की ढलान पर उन्हें कई लोग एक साथ खड़े होकर शराब पीते देखा। शराब पी रहे लोगों की संख्या दस से ज्यादा थी। सार्वजनिक रास्ते पर ये हरकत देख उन्होंने इस पर एतराज किया तो शराब के नशे में डूबे लोग हत्थे से उखड़ गए। वहां से हटने के बजाय सभी दरोगा से ही उलझ गए। उन लोगों ने दरोगा शिशुपाल की पिटाई शुरु कर दी।

ये भी पढ़ें:

एक्शन में आई पुलिस, तीन आरोपी हिरासत में

Advertisement

विवाद बढ़ते देख दरोगा ने चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार को सूचना दी। वो भी मौके पर आ गए लेकिन शराबी डटे रहे उन्होंने मौके पर आए बृजेश कुमार को भी नहीं बख्शा। पिटाई के साथ गाली गलौज कर रहे लोगों से किसी तरह खुद को बचाकर दोनों दरोगा वहां से निकले लेकिन तब तक थाने की पुलिस एक्शन में आ गई। सरेराह पुलिस की किरकिरी हुई थी इसलिए आनन फानन तीन लोगों को दबोच लिया गया। चौकी प्रभारी को पैर में चोट आई है। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि आरोपी आजाद नगर निवासी अभय सिंह, संतोष कुमार और सैम जायसवाल को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें  White House : अंदर थे ट्रंप, बाहर सिक्योरिटी चेक प्वाइंट पर कई राउंड फायरिंग, हमलावर ढेर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link