Uttar Pradesh

मिर्ज़ापुर : हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर , 24 दिसंबर 2024:

यूपी के मिर्जापुर जिले में रीवा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रयागराज जिले के कोरांव क्षेत्र के सिरावल निवासी 22 वर्षीय अंशुमान पटेल और 20 वर्षीय रघुराज पटेल के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक दोनों युवक सोमवार देर शाम बाइक से नैड़ी कठारी की ओर से आ रहे थे। लालगंज के बरौंधा क्षेत्र में हाईवे पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंशुमान पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीएचसी पहुंचे युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें  कांग्रेस करेगी यूपी विधानसभा का घेराव, 18 दिसंबर को सरकार से मांगेगी जवाब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link