Uttar Pradesh

“महाकुंभ में बदला लेने की धमकी, खालिस्तानी पन्नू ने CM योगी को चेताया।”

प्रयागराज,उत्तरप्रदेश।24 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में खालिस्तानी आतंकियों के एनकाउंटर के बाद अमेरिका में बैठे खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी है। पन्नू ने वीडियो जारी कर प्रयागराज में 2025 के महाकुंभ मेले में बदला लेने का ऐलान किया। उसने मकर संक्रांति (14 जनवरी), मौनी अमावस्या (29 जनवरी), और 3 फरवरी 2025 को धमकियां देते हुए इसे हिंदुत्व का आखिरी महाकुंभ बनाने की बात कही। साथ ही मृत आतंकियों के परिवारों को 5 लाख रुपये की सहायता और खालिस्तान आंदोलन का समर्थन जारी रखने का वादा किया।

एनकाउंटर में मारे गए तीन आतंकी खालिस्तानी कमांडो फोर्स के सदस्य थे, जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। अमेरिका में रह रहे पन्नू पर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और खालिस्तान समर्थक साजिशें रचने का आरोप है। उसने 1991 के पीलीभीत फेक एनकाउंटर और 1984 से सिखों के साथ हुए घटनाओं का जिक्र करते हुए खालिस्तान आंदोलन को भड़काने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन व बहनोई अमरोहा में करते हैं मजदूरी!… ये है मनरेगा में फर्जीवाड़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link