CrimeUttar Pradesh

एक्शन में यूपी पुलिस : लखनऊ से गाजीपुर तक मुठभेड़, दो बदमाश ढेर… बैंक से उड़ाया था करोड़ों का सोना-चांदी

लखनऊ, 24 दिसंबर 2024:

यूपी की राजधानी लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक में 42 लॉकर तोड़कर करोड़ों का माल पार करने की घटना में वांटेड दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इनमें एक बदमाश लखनऊ और दूसरा यूपी के गाजीपुर जिले में मारा गया। इस घटना के तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में किसान पथ ढाल पर बीती रात हुई मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान सोबिंद कुमार के रूप में हुई। बिहार के मुंगेर निवासी सोबिंद की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम था। सोबिंद के तीन साथियों को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान सोमवार तड़के लखनऊ के चिनहट इलाके में पकड़ा था।

बिहार बॉर्डर पर मारा गया 25 हजार का इनामी

ये भी पढ़ें:

कल पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के आधार पर दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार तड़के यूपी के गाजीपुर जनपद में बिहार की सीमा पर घेरा। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश मारा गया और दूसरा भाग निकला। मारे गए बदमाश की पहचान बिहार के मुंगेर निवासी सनी दयाल के रूप में हुई। सनी पर भी 25 हजार कि इनाम था।

Advertisement

कई किलो सोना-चांदी और कैश बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार और मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों के कब्जे से कार, असलहों के साथ करोड़ों का सोना-चांदी व कैश बरामद किया है। सोमवार तड़के पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने 3 लाख कैश, 1889 ग्राम सोना और 1240 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए थे। लखनऊ व गाजीपुर में मारे गए बदमाशों के पास 9.17 लाख कैश, 4 किलो 93 ग्राम सोना और 11 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

बिहार के बदमाशों ने इस तरह बैंक में लगाई थी सेंध

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लखनऊ के चिनहट इलाके में मटियारी पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरी के लिए लखनऊ के विपिन ने बिहार के बदमाशों को बुलाया था। बदमाशों ने चार दिन बैंक की रेकी के बाद घटना को अंजाम दिया। बैंक की पिछली दीवार में सेंध लगाकर शनिवार देर रात बदमाश दाखिल हुए थे। बैंक में इलेक्ट्रॉनिक कटर से 42 लॉकर काटे और उनमें रखा करोड़ों का सोना-चांदी व अन्य कीमती सामान पार कर दिया।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : प्रदेश के 17 नगर निगम कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन...इन मांगों पर बुलंद की आवाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link