PoliticsUttar Pradesh

चुनाव खर्च में आगे निकली सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा

अंबेडकरनगर, 14 नवंबर 2024

उत्तर प्रदेश में 20 नवंबर को नौ विधान सभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।इनमें से कटेहरी सीट पर अब तक के आंकड़ों के अनुसार समाजवादी पार्टी प्रत्याशी शोभावती वर्मा ने चुनाव प्रचार पर सर्वाधिक व्यय किया है।

कटेहरी उपचुनाव में व्यय पर्यवेक्षक किरन टी.ए. ने कोषागार में प्रत्याशियों के रजिस्टर का द्वितीय मिलान किया। जिसमें सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा ने अब तक सबसे अधिक 12 लाख 15 हजार 489 रुपए खर्च किया है।जबकि भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने 11 लाख16 हजार 858 रुपए तथा बसपा प्रत्याशी अमित वर्मा 4 लाख 67 हजार 391 रूपये खर्च किया है।

इसके अलावा 6 प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें गोविंद कुमार तथा राजेश कुमार ने उसका प्रकाशन कराए जाने की बात स्वीकार किया गया परंतु कोई अभिलेख नहीं दिखा सके।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन ने मनाया 151वां स्थापना दिवस: श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link