Uttar Pradesh

लखनऊ : डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पथराव से भड़के ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

लखनऊ, 22 मई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र के भौली स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर बुधवार रात नशे की हालत में एक व्यक्ति द्वारा पथराव किए जाने क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।

मामले की सूचना पाकर बीकेटी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स और एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट को भी बुलाना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस दबाव बनाकर मामले को शांत कराने की कोशिश कर रही है। वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद भीड़ शांत हुई। हालांकि क्षेत्र में तनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  डीएनए विवाद : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के समर्थन में लखनऊ में लगे होर्डिंग, सपा पर निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link