Uttar Pradesh

ईडी ने भेजा था जेल, हाईकोर्ट ने सपा नेता विनय तिवारी व मैनेजर को दी जमानत

लखनऊ, 22 मई 2025:

हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने गुरुवार को सपा नेता व बाहुबली रहे हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय तिवारी को जमानत दे दी है। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ईडी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके साथ ही उनकी कम्पनी के मैनेजर अजीत पांडे को भी जमानत मिल गई है।

बता दें कि सात अप्रैल को ईडी ने पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को बैंक लोन हड़पने के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोप था कि गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर बैंकों के कॉलेजियम से 754 करोड़ का लोन लेकर हड़प लिया गया। सपा नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को उनके लखनऊ स्थित आवास और उनकी कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज के जनरल मैनेजर अजीत पांडे को महराजगंज से गिरफ्तार किया गया था। अजीत विनय शंकर तिवारी के रिश्तेदार भी हैं।

ईडी की ओर से कहा गया था कि गंगोत्री एंटरप्राइजेज लिमिटेड के अन्य निदेशकों और ठेकेदारों के साथ-साथ पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के आवासों और कार्यालय परिसरों में भी की गई। तलाशी अभियान के दौरान, आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। फिलहाल जेल में बंद रहे विनय तिवारी को हाईकोर्ट ने 45 दिन बाद जमानत मंजूर करते हुए उनकी और अजीत की रिहाई के आदेश जारी कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगे इब्राहिम अली खान, इस फिल्म से करेंगे बॉलीवुड में एंट्री

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link