CrimeUttar Pradesh

मिर्जापुर : जंगल में किशोरी से दरिंदगी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ लंगड़ा

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 17 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक किशोरी के साथ दरिंदगी करने के आरोपी पिंटू पाल को पुलिस ने सोमवार को सोनगढ़ा जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।इस दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी लंगड़ा हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

ये भी पढ़ें:

मालूम हो कि रविवार को एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें हलिया थाना क्षेत्र के जंगल में किशोरी के साथ एक युवक जबरदस्ती करता नजर आया। पीड़िता के कपड़े उतारने की कोशिश की गई। अन्य युवक इस घटना का वीडियो बना रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद जनपद और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ा।

Advertisement

दो अन्य आरोपी हिरासत में, एक की तलाश

एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह के अनुसार घटना में चार आरोपी शामिल थे। उनकी पहचान की गई। मुख्य आरोपी पिंटू पाल के अलावा दीपक भट्ट और विवेक पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चौथे आरोपी आजाद की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें  IPL 2026 : इकाना में LSG फिर ढेर... राजस्थान रॉयल्स ने 40 रन से किया काम तमाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link