Uttar Pradesh

आगरा : मैट्रो रेल के लिए खोदाई, 1700 मकानों में दरार आई… 146 में लगाए जैक

मयंक चावला

आगरा, 27 नवंबर 2024:

यूपी की ताजनगरी आगरा में मेट्रो रेल परियोजना के लिए अंडरग्राउंड खोदाई के चलते तमाम मकानों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। खोदाई के कारण करीब 1700 मकानों में दरारें आ गई हैं। 146 मकानों को खड़ा रखने के लिए जैक लगाए गए हैं। हजारों लोगों पर खतरा मंडरा रहा है।

बताते हैं कि सबसे अधिक खतरा मोती कटरा और सैय्यद गली के मकानों को है। आगरा कॉलेज से मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन तक अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक बनाया जा रहा है। यह दूरी दो किलोमीटर है। इस दूरी में सुरंग बनाने के लिए 100 से 150 फीट गहरी खोदाई की गई है। पिछले साल अक्टूबर में इसे बनाने का कार्य शुरू किया गया था।

ये भी पढ़ें:

गत जुलाई-अगस्त माह तक कुछ ही घरों में दरार आई थी। अब तक 1700 घरों में दरार दिखने लगी। ऐसे मकानों की संख्या मोती कटरा और सैय्यद गली में अधिक बताई जा रही है। यहां के लोगों का कहना है कि रात में जब ड्रिल मशीन चलती है तो लगता है कि घर गिर जाएगा। मेट्रो रेल परियोजना से जुड़े लोग देखने तो आते हैं लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते।

ये भी पढ़ें  भूकंप आया तो क्या होगा? जहरीली गैस लीक हुई तो कैसे बचेंगे लोग… UP के 34 जिलों में 18 को होगा सबसे बड़ा ‘आपदा टेस्ट’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link