Uttar Pradesh

पुलिस पर गाड़ी जलाने का आरोप, सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर FIR दर्ज।

संभल,25 नवंबर 2024

उत्तर प्रदेश के संभल में विवाद के बाद सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक के बेटे सोहेल इकबाल पर माहौल बिगाड़ने और हिंसा भड़काने का केस दर्ज हुआ है। बर्क ने पुलिस पर गाड़ी जलाने और मुस्लिमों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सुनियोजित घटना है। उन्होंने प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट के उल्लंघन और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए।संभल के एसपी ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की। आरोप है कि उन्होंने भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया और सरकारी काम में बाधा डाली। बर्क ने कहा कि सर्वे के दौरान उन्होंने सहयोग किया, लेकिन दोबारा सर्वे और जय श्रीराम के नारे लगाने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाए।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : मेरठ में लोगों को पैसे का लालच देकर धर्मांतरण करने के आरोप में पादरी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link