Uttar Pradesh

लखनऊ : ट्रैक पर रखा था लोहे का भारी ढांचा… लोको पायलट की सतर्कता से बची हमसफर एक्सप्रेस

लखनऊ, 23 जून 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। मल्हौर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर तड़के एक भारी-भरकम लोहे का ढांचा रखा मिला जिसे आनंद विहार से गोरखपुर जा रही हमसफर एक्सप्रेस के लोको पायलट ने समय रहते देख लिया। उसने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना बच गई।

इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), स्थानीय पुलिस एवं रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। ट्रैक से हटाया गया लोहे का ढांचा एक बड़े होर्डिंग का हिस्सा प्रतीत हो रहा है। यह डाउन लाइन पर गिरा हुआ पाया गया।

प्रारंभिक जांच में इसे एक गहरी साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि इस तरह भारी वस्तु का ट्रैक पर पहुंचना सामान्य नहीं माना जा रहा। इस बारे में केस दर्ज कर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  आगरा खेरिया एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा अलर्ट।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link