Uttar Pradesh

Greater Noida News : रात में खाया नूडल्स, सुबह बिस्तर पर मिले पांच शव, मौत की नींद सो गया पूरा परिवार

तीन बच्चों समेत दंपती की मौत से मचा हड़कंप, सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को हुआ शक, पुलिस को रसोई में बर्तन के अंदर मिले नूडल्स के अवशेष, फूड पॉइजनिंग के साथ आत्महत्या के एंगल से भी जांच

गौतमबुद्धनगर, 17 अक्टूबर 2026:

Family Death Case : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर स्थित ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी समेत उनके तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं। शनिवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा। पांचों बिस्तर पर पड़े थे। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बिस्तर पर मिले पति-पत्नी समेत पांचों के शव

घटना रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीपदम गांव की है। मृतकों की पहचान महेश, उम्र 37 वर्ष, उनकी पत्नी ललिता, उम्र 35 वर्ष, बेटे लड्डू, उम्र 11 वर्ष, साक्षत, उम्र 3 वर्ष, बेटी मिष्टी, उम्र 7 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, परिवार ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे खाना खाया था।

मां ने बताई नूडल्स बनने की बात

महेश की मां ने बताया कि सोने से पहले सभी ने नूडल्स खाए थे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि मौत का संबंध नूडल्स खाने से है या नहीं।
पुलिस को घर की रसोई में रखे एक बर्तन में नूडल्स के अवशेष मिले हैं। बर्तन को कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। पुलिस फूड पॉइजनिंग की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:

आत्महत्या के एंगल से भी जांच

पुलिस के मुताबिक, परिवार की मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि मामला जहरीला खाना खाने से जुड़ा है या परिवार ने किसी परेशानी के चलते आत्महत्या की है। फिलहाल किसी एक वजह की पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

जिसने भी देखा मंजर, दिल दहल गया

घर के अंदर शवों की हालत देख लोगों का दिल दहल गया। आसपास पड़े शवों के हाथ किसी की पीठ पर थे किसी के सीने पर। भावनात्मक लगाव वाले दृश्य देखकर लोगों का कहना था कि अगर सुसाइड होता तो संघर्ष के निशान भी होते। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि मौत ने इन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया।

ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में सामने आया चौंकाने वाला VIDEO, छात्रावास प्रबंधक ने कर्मचारी को बेरहमी से पीटा, गिरफ्तार

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link