Uttarakhand

Uttrakhand News : गड्ढामुक्त रोड़ों की मरम्मत की डेडलाइन करीब, PWD सचिव ने सुबह-सुबह देखा सड़कों का हाल, दिया अल्टीमेटम

उत्तराखंड में 18 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का लक्ष्य, देहरादून के प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण, कालीदास रोड से रिस्पना पुल तक पहुंचकर परखी सड़क मरम्मत की हकीकत, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 17 अक्टूबर 2026:

उत्तराखंड में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने काम तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभागीय सचिव पंकज कुमार पांडेय शनिवार सुबह छह बजे अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण पर निकल पड़े। उन्होंने देहरादून के प्रमुख मार्गों पर पहुंचकर सड़क की स्थिति देखी, गड्ढे भरने के काम का जायजा लिया। सचिव ने साफ कहा कि 18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का लक्ष्य पूरा करना है।

कालीदास रोड से रिस्पना पुल तक निरीक्षण

पंकज कुमार पांडेय ने कालीदास रोड टर्न से निरीक्षण शुरू किया। इसके बाद कैनाल रोड, नागल, मसूरी डायवर्जन, सहस्रधारा तिराहा, लाडपुर, जोगीवाला, रिस्पना पुल सहित शहर के प्रमुख मार्गों का जायजा लिया। घंटाघर, चकराता रोड व गढ़ी कैंट क्षेत्र में भी सड़क की हालत देखी गई। उन्होंने अधिकारियों से मरम्मत कार्यों की जानकारी ली, साथ ही जहां गड्ढे भरने का काम बाकी है, वहां प्राथमिकता से काम पूरा कराने को कहा।

ये भी पढ़ें:

uttarakhand-pwd-road-repair-deadline-october-18 (1)

Advertisement

तय समय में काम पूरा करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान सचिव ने सड़क सुधार कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तय समयसीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने के लिए अधिकारियों को गंभीरता से काम करना होगा। अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विभागीय टीमों को काम की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए।

सड़क सुरक्षा पर दिया खास जोर

उत्तराखंड में चल रहे इस अभियान का मकसद लोगों के सफर को आसान बनाना है। सड़कों पर गड्ढों की वजह से होने वाली परेशानी को कम करने के साथ सड़क सुरक्षा में सुधार पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर मरम्मत की ज्यादा जरूरत है, वहां काम को प्राथमिकता दी जाए।

निरीक्षण में ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव विनीत कुमार, मुख्य अभियंता दयानंद, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह, अरुण पांडेय, अधिशासी अभियंता बीएन द्विवेदी सहित अभियंता प्रवीण कुश, दीपक, सुरेश तोमर, विपुल सैमी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में मौसम की मार : 136 पर्वतारोही फंसे, पांच को सुरक्षित निकाला, 1500 यात्रियों को गौरीकुंड पहुंचाया

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link