Uttar Pradesh

डॉ. विशाखा त्रिपाठी मौत मामले में ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, झूठ बोलने पर जेल भेजा, मालिक से पूछताछ शुरू

ग्रेटर नोएडा,28 नवंबर 2024

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में डॉ. विशाखा त्रिपाठी की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने कैंटर के मालिक से भी पूछताछ की, जो खुद कोतवाली पहुंचा। अब तक की जांच में मालिक की लापरवाही का कोई सबूत नहीं मिला, इसलिए उसे घर भेज दिया गया।हादसे के दौरान ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि एक बस ने उसके आगे से ओवरटेक किया, जिससे उसकी गाड़ी असंतुलित होकर कारों से टकरा गई। हालांकि, पुलिस ने जांच में पाया कि उस समय कोई बस नहीं थी। पुलिस का मानना है कि ड्राइवर को नींद की वजह से हादसा हुआ और उसने अपनी गलती छुपाने के लिए झूठी कहानी बनाई।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मौसम ने दी राहत...बादलों ने ढंका सूरज, पुरवा हवाओं ने पोछा पसीना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link