Uttar Pradesh

वाराणसी : सुर्खियों में… यूपी कॉलेज की जमीन पर वक्फ बोर्ड का दावा

वाराणसी, 28 नवंबर 2024:

यूपी के वाराणसी के प्रतिष्ठित यूपी कॉलेज की 100 एकड़ जमीन पर वक्फ बोर्ड का दावा एक बार फिर सुर्खियों में है। यह मामला वर्ष 2018 से चल रहा है, जब सुन्नी वक्फ बोर्ड ने जमीन पर दावा किया था। दूसरी तरफ कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यह मामला पुराना है। इसे निपटा लिया गया है।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रबंध समिति के तब के सचिव यूएन सिन्हा ने वक्फ बोर्ड को इसका जवाब दिया था। इसके अलावा प्राचीन छात्र एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आनंद विजय ने भी जमीन को ट्रस्ट की संपत्ति बताया है।

मामला निपटा लेने का कॉलेज प्रशासन का दावा

ये भी पढ़ें:

उधर, वक्फ बोर्ड के दावे ने कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों को फ्रिकमंद कर दिया है। छात्रों का कहना है कि यदि वक्फ बोर्ड का दावा सही है तो यह कॉलेज के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने इस मामले में जवाब नहीं दिया। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों और शिक्षकों को आश्वस्त किया है कि यह मामला पुराना है। इसे पहले ही निपटा लिया गया है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : ढाई साल की बच्ची से रेप करके झाड़ियों में फेंका - पुलिस के हाथों में CCTV फुटेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link