Uttar Pradesh

महाकुंभ में फिर आग से घिरे शिविर, दमकल ने दस मिनट में पाया काबू

महाकुंभ नगर, 16 फरवरी 2025:

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के सेक्टर 18 व 19 के बीच आग लग गई। कल्पवासियों द्वारा खाली किये गए शिविरों में इस आग से कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन दमकल की सतर्कता ने आग को फैलने से पहले ही बुझा लिया।

खाली हो रहे लवकुश आश्रम से भड़की थी आग

महाकुंभ से कल्पवासियों का निकलना शुरू हो गया है इसलिए तमाम शिविर खाली पड़े हैं। ऐसे ही कुछ शिविर सेक्टर 19 के मोरी मार्ग पर भी हैं। सेक्टर 18 से सटी इस जगह पर अयोध्या का लवकुश आश्रम बना था। यहां निराश्रितों की सेवा की जाती थी। बीते तीन चार दिनों से इसे खाली किया जा रहा था। शनिवार की शाम इसी शिविर में आग भड़क उठी। ये नजारा देख किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी।

ये भी पढ़ें:

दमकल के कई वाहन पहुंचे, कोई जनहानि नहीं हुई

Advertisement

पहले फायर स्टेशन की मोटर बाइक से आशीष अंकुश रामाशीष तिवारी पहुंचे। इन्होंने आग बुझाने की शुरुआत की फिर दमकल के कई वाहन मौके पर आ गए और आग में घिरे शिविरों की ओर पानी के पाइपों का मुंह खोल दिया। दस मिनट के अंदर ही आग को फैलने से रोकते हुए काबू कर लिया गया। अगर देर होती तो हवाओं का सहारा पाकर आग और आगे बढ़ जाती। फिलहाल इस आग के पीछे शार्ट सर्किट की वजह बताई गई है। आग में सिर्फ खाली पड़े शिविर ही जले कोई जनहानि नहीं हुई है। बता दें इससे पहले भी महाकुंभ परिसर में कई स्थानों पर आग लग चुकी है।

ये भी पढ़ें  बदायूं के गांव में कच्चे तेल की खोज, बोरिंग शुरू – GPS और सैटेलाइट खोलेंगे रहस्य!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link