Uttar Pradesh

महापौर ने लगाई फटकार, कहा… तालाब कुंडों की सफाई व सौंदर्यीकरण समय पर पूरा हो

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 23 अगस्त 2025:

वाराणसी नगर निगम में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पेयजल, सीवरेज, सफाई, तालाबों के सौंदर्यकरण और जन शिकायतों पर चर्चा हुई। इस दौरान जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में हो रहे विलंब पर नाराजगी जाहिर कर फटकार लगाई।

नगर निगम, जल निगम और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में महापौर ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना के साथ जनता को त्वरित सुविधाएं उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।
महापौर ने 18 वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए डीपीआर 23 अगस्त तक शासन को भेजने का आदेश दिया। साथ ही, रोहनिया विधानसभा क्षेत्र की सीवरेज डीपीआर 15 सितंबर तक तैयार करने की समयसीमा तय की गई।

ये भी पढ़ें:

शहर के प्रमुख तालाबों और कुंडों जैसे पुष्कर कुंड, सारंग तालाब, ईश्वरगंगी, लक्ष्मी कुंड और पिशाचमोचन कुंड की सफाई व सौंदर्यकरण का कार्य 17 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। महापौर ने बताया कि अब तक 75 कुओं का जीर्णोद्धार हो चुका है। महापौर ने ऐलान किया कि 1 से 17 सितंबर तक “स्वच्छ शहर अभियान” के तहत शहरव्यापी सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सुजाबाद से 2 लाख पौधों के रोपण का मेगा अभियान शुरू होगा।

Advertisement

महापौर ने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने में देरी पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने विशेष अभियान चलाकर लंबित प्रमाणपत्र तत्काल जारी करने और एक माह से अधिक पुराने मामलों की वार्डवार सूची सौंपने का निर्देश दिया। इसके अलावा, दाखिल-खारिज और नामांतरण के मामलों को भी तुरंत निपटाने के आदेश दिए गए।

ये भी पढ़ें  सीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कहा... मेडिकल फील्ड में पनपने न पाए कोई माफिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link