Uttar Pradesh

नोएडा में पंचायती राज खत्म, चुनावों पर लगा ग्रहण

ग्रेटर नोएडा,18 नवंबर 2024

ग्रेटर नोएडा में पंचायत चुनावों पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि जेवर एयरपोर्ट और न्यू नोएडा के लिए गांवों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसके चलते इस क्षेत्र को औद्योगिक टाउनशिप घोषित किया जा सकता है, जिससे पंचायती राज चुनाव इस बार नहीं हो सकते। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है, लेकिन आगामी 2026 में ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी थी। चुनाव न होने से उम्मीदवारों के अरमानों को झटका लग सकता है।

ग्रेटर नोएडा और जेवर ब्लॉक में औद्योगिक टाउनशिप के तहत 60 से अधिक गांवों को शहरी क्षेत्र घोषित किया जाएगा, जिससे इन गांवों में पंचायती राज चुनाव कराना संभव नहीं होगा। पहले गौतमबुद्ध नगर में 423 गांव और 277 ग्राम पंचायतें थीं, लेकिन 2015 में औद्योगिक विकास के कारण कई ग्राम पंचायतों को समाप्त कर दिया गया। वर्तमान में केवल 82 ग्राम पंचायतें बची हैं, जिनमें से अधिकांश क्षेत्रों में चुनाव नहीं हो सकेंगे। 2021 में यह स्थिति बनी रही, और अब 2026 के चुनावों पर भी संकट है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  दिल्ली हाट में ‘यूपी दिवस-2026’ की भव्य सांस्कृतिक संध्या, विदेश तक पहुंचेगी UP की पहचान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link