CrimeUttar Pradesh
कलह बनी काल… कुशीनगर में पति-पत्नी ने फंदे से लटक कर दे दी जान

हरेंद्र दुबे
कुशीनगर, 8 मार्च 2025:
यूपी के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मोती छपरा गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। आपसी कलह के चलते पति-पत्नी ने अलग-अलग कमरों में साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय अजीत कुमार और 22 वर्षीय संगीता के रूप में हुई है। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।






