Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना: 80 करोड़ को फ्री राशन, सस्ते में आटा, दाल, चावल और प्याज

बदायूं,18 नवंबर 2024

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने बदायूं में भारत ब्रांड के तहत सस्ते दामों पर खाद्यान्न की बिक्री की शुरुआत की। इस योजना के तहत भारत आटा, चावल, दाल और प्याज को किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत भारत चावल 34 रुपये, आटा 30 रुपये, चना दाल 70 रुपये, मूंग दाल 107 रुपये, मसूर दाल 89 रुपये और प्याज 35 रुपये प्रति किलो में मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 81 करोड़ 30 लाख लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं और चावल प्रदान किए जा रहे हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि भारत ब्रांड के तहत आटा, चावल और दाल केंद्रीय भंडार, NAFED, NCCF, ई-कॉमर्स विक्रेताओं और मोबाइल वैन पर किफायती दरों पर उपलब्ध होगा। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सस्ते खाद्यान्न मिल रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त राशन मिल रहा है। साथ ही, किसानों को उनकी उपज पर एमएसपी के तहत उचित मूल्य की भरपाई की जा रही है, जिससे उनके हित सुनिश्चित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ से हज यात्रियों की पहली उड़ान 29 को, रवाना होंगे 268 लोग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link