Uttar Pradesh

5 साल बाद विदेश से लौटा पति, आशिक जीजा ने घर में मचाया बवाल, पत्नी के साथ पैसा-जेवर लेकर फरार

कुशीनगर,20 नवंबर 2024

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सऊदी अरब में रोजी-रोटी कमाने गए युवक की पत्नी ने उसे छोड़कर अपने जीजा के साथ फरार हो गई। युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी घर में रखे 5 लाख रुपये नकद और जेवर लेकर मुंबई भाग गई है। वह अपने साथ बच्चों को भी ले गई।

पीड़ित युवक अप्रैल 2019 में विदेश गया था और हाल ही में अक्टूबर 2024 में घर लौटा। उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह साथ रहने को तैयार नहीं हुई। युवक ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  `कुशीनगर में भगवान सूर्य की मूर्ति का होगा जलाभिषेक...सीएम धामी ने रवाना की कलश यात्रा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link